
Rama Devi Sahu
49 days ago
*हरतालिका तीज* भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है, जिसे तीज या तीजा भी कहते हैं. हस्त नक्षत्र के दिन पड़ने वाले इस उत्सव के अवसर पर कुमारी एवं विवाहित स्त्रियां व्रत रख गौरी-शंकर की उपासना करती हैं. पौराणिक आख्यानों के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव की पति के रूप में प्राप्ति के लिए हरतालिका व्रत कर उनकी उपासना की थी, जिसके बाद उनका विवाह आदिदेव महादेव से हुआ था. > हरतालिका तीज की शुभकामनाएं 🌸 *मेरी संस्कृति...मेरा देश...मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
