MyMandirInstall

*शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल* संकलन : मिलिंद पंडित बदलते समय के साथ हर किसी की जीवनशैली बदलती जा रही है। लेकिन, बदलती जीवनशैली सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रही है। काम और पारिवारिक बातों का बढ़ता तनाव और साथ में गलत आदतें सेहत बिगाड़ने के लिए काफी हैं। हृदय रोग, स्ट्रोक, सांस के विकार, मानसिक अस्थिरता, मोटापा जैसी कई समस्याओं से आज बहुत से लोग परेशान हैं। इनमें से कई समस्याओं का कारण बढ़ता कोलेस्ट्रॉल है। सिर्फ मोटे ही नहीं बल्कि दुबले-पतले शरीर वाले लोगों में भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो रही है। कई लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ गया है या बढ़ रहा है। नतीजा, कई बार नसें पूरी तरह बंद होने तक कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता जाता है और उसके बाद ब्लॉकेज, हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के कुछ लक्षण होते हैं, आइए उन्हें जानते हैं। *मांसपेशियों में दर्द होना* : कई बार अचानक हाथ, पैर में दर्द की समस्या महसूस होती है। कई बार असहनीय दर्द होता है। जिसका कारण पता नहीं होता। तो इसका कारण हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। जब शरीर में प्लाक जमा होता है, तो वह रक्त वाहिकाओं को ब्लॉक कर देता है। इस स्थिति को 'एथेरोस्क्लेरोसिस' कहते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से रक्त वाहिकाओं पर असर पड़ता है। नतीजा, मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। जिससे हाथ, पैर, कंधे से लेकर उंगलियां तक दुख सकती हैं। *शरीर में कंपन होना या सुन्नपन आना* : अक्सर हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों में शरीर में कंपन और सुन्नपन की समस्या आ सकती है। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से शरीर के कुछ हिस्सों में रक्त संचार में रुकावट आती है। नतीजा, शरीर में कंपकंपी भरती है और कुछ मामलों में सुन्नपन महसूस होता है। इस स्थिति में हाई कोलेस्ट्रॉल रक्त प्रवाह में बाधा डालता है। *नाखून पीले पड़ना* : शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हुआ हो, तो एक अहम लक्षण जो तुरंत दिखता है, वो है नाखूनों का रंग पीला हो जाना। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से नाखूनों का रंग बदलकर पीला हो सकता है। यह संकेत शरीर में खराब रक्त परिसंचरण का बताता है। हाई कोलेस्ट्रॉल का यह महत्वपूर्ण लक्षण है और ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। *नाखूनों में दरार आना* : हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ मामलों में नाखूनों की बढ़वार रुक जाती है। इतना ही नहीं, जैसे-जैसे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे नाखूनों का रंग बदलता जाता है और कुछ मामलों में नाखूनों में दरार भी आ जाती है। ऐसे समय डॉक्टर से जांच करवाकर इलाज शुरू करना जरूरी है।

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!