MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

68 days ago

ज्येष्ठ (जेठ) महीने का आठवां और आखिरी बड़ा मंगल 23 जून 2026 को है। इस दिन बजरंगबली की पूजा के साथ रवि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। जेठ महीने के आखिरी बड़ा मंगल पर साधक को प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करने के बाद सबसे पहले इस पावन पूजा और व्रत को विधि-विधान से करने का संकल्प लेना चाहिए। हनुमत भक्त को इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने और लाल रंग के आसन पर बैठकर पूजा करने को प्रयास करना चाहिए। हनुमान जी की पूजा घर के ईशान कोण में अथवा किसी हनुमत धाम पर बैठकर एकाग्र मन से करें। हनुमान जी की पूजा में पवित्रता का विशेष ख्याल रखें। हिंदू मान्यता के अनुसार हनुमान जी की साधना प्रात:काल या फिर संध्या के समय करें। आखिरी बड़ा मंगल का पुण्यफल पाने के लिए पूजा के दौरान चालीसा का पाठ और अंत में खैर की लकड़ी से हवन और आरती करना बिल्कुल न भूलें। महत्वपूर्ण तिथियां और शुभ मुहूर्त:आठवां व अंतिम बड़ा मंगल: 23 जून 2026 (मंगलवार)रवि योग: 23 जून को सुबह 05:24 बजे से दोपहर 01:21 बजे तकपूजा के शुभ मुहूर्त:ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:04 बजे से 04:44 बजे तकअभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:54 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक। पूजा विधि और महत्व:प्रसाद: हनुमान जी को बूंदी, बेसन के लड्डू, चूरमा, और गुड़-चने का भोग लगाएं। इसके बाद गुलकंद वाला मीठा पान जरूर अर्पित करें। अर्पण: पूजा में लाल पुष्प (गुड़हल, गुलाब) और तुलसी दल विशेष रूप से चढ़ाएं (तुलसी एक दिन पहले तोड़कर रखें)। आखिरी बड़ा मंगल होने के कारण बजरंगबली को सिंदूर का चोला और लाल झंडा भी अर्पित करें। दान: इस दिन हनुमान जी के नाम का भंडारा करने और गरीबों को प्रसाद बांटने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!