
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
137 days ago
*आईएनएस अग्रय - आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक* भारतीय नौसेना का आईएनएस अग्रय, आत्मनिर्भर भारत की सामरिक शक्ति का सशक्त प्रतीक है. यह स्वदेशी रूप से निर्मित पनडुब्बी-रोधी युद्धपोत, समुद्र की गहराइयों में छिपे खतरों का पता लगाने और उनका सामना करने के लिए विकसित किया गया है. कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एन्ड इंजीनियर्स द्वारा निर्मित यह पोत, उन्नत सोनार, टॉरपीडो और आधुनिक निगरानी प्रणालियों से सुसज्जित है. 80% से अधिक स्वदेशी उत्पादों से निर्मित इस युद्धपोत का उद्देश्य तटीय सुरक्षा, पनडुब्बी-रोधी अभियान और समुद्री निगरानी को सुदृढ़ करना है. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🇮🇳*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
