MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

377 days ago

🙏‼️ Jai Shree Krishna ‼️🙏 Dt.19.08.2025 (Tuesday) ******************************* भगवान के प्रति विश्वास कितना अटल और सच्चा है कब पता चलता है? जब तक जीवन में तूफान ना आए! जब तक जीवन में दुख प्रतिकूलता ना आए! तब तक उनका यह परीक्षण नहीं हो सकता कि भगवान के प्रति उनका विश्वास कितना अटल है अपने से भक्ति करना सरल है! और यह तो संसार में हो ही रहा है! लेकिन जब भगवान अपनी कसौटी में कसना शुरू करेगा तो दूसरे दिन भक्ति छूट जाएगी क्योंकि हमारा विश्वास कमजोर है! थोड़ी सी परेशानी आया भगवान पर टूट पड़ते हैं! जैसे रोज प्रतिदिन नियम पूर्वक 32 माला जप कर रहे! कोई करीबी संबंध माता-पिता पति-पत्नी पुत्र पुत्री इनमें से किसी को भगवान छीन लिया या हमारे शरीर के कोई अंग छीन लिया तो क्या यह हमारा नाम जप निरंतर बना रहेगा! स्वयं से पूछे! क्या आगे निरंतर भगवान का नाम बना रहेगा! नहीं! दूसरे दिन से बंद हो जाएगा! मैं भगवान की भक्ति करता हूं और भगवान ने मेरे साथ क्या किया? वही किया जो होना था जिस क्षण में जो होना है होकर रहेगा आसक्ति रहित होकर हमें भगवान की भक्ति करनी है इस कामना से नहीं कि मेरा जीवन अच्छा रहे यह स्वार्थ है व्यापार है भक्ति नहीं है! भक्ति पूर्ण निष्काम होती है! हमारे भक्ति करने ना करने से विधान बदल नहीं सकता जो होना है जिस समय पर वह पहले से तय हो चुका है इसलिए अपने को इतना शक्तिशाली बनाना है की कोई भी परिस्थिति हमें विचलित न कर सके और हमारी भक्ति विश्वास बना रहे! जो हम करेंगे वही आगे मिलेगा! नहीं करेंगे तो कुछ नहीं मिलेगा! 84 राउंड में घूमना पड़ेगा! अभी जो कुछ भी मिल रहा है पूर्व का है! अभी जो करेंगे आगे मिलेगा! यह नश्वर जगत है यहां कभी भी कोई किसी भी पल चला चली हो सकता है! यह संसार जगत में सब कुछ नष्ट होने वाला है! इसलिए हमारी भक्ति में इस संसार को लाने ना दे! संसार माया से रहित होकर हमें भक्ति करनी है! आसक्ति कामना रखकर स्वार्थ युक्त किया गया भक्ति सफल नहीं होता आगे कभी भी छुट सकता है और उनका पतन हो सकता है इसलिए भक्ति निष्कामता होनी चाहिए निष्काम भक्ति ही सदा हमेशा टिक सकता है और यही भगवत प्राप्ति कराता है! धन चाहिए, संपत्ति चाहिए, मान सम्मान चाहिए, परिवार अच्छा रहे, मैं स्वस्थ रहूं इस भावना से किया गया भक्ति से भगवान की प्राप्ति कभी नहीं होती! यह सब भगवान की भक्ति करने से प्राप्त नहीं होता पहले से जो प्रारब्ध में लिखा होता है वही जीव को मिलता है! भक्ति उनका पुरुषार्थ है जो वह करेगा तो आगे उनको मिलेगा! जन्म मृत्यु के चक्र से मुक्ति पाने का भक्ति एक साधन है संसार के वस्तु प्राप्त करने का नहीं! संसार धन संपत्ति रिश्ते पुण्य कर्म से मिलता है जो पूर्व सुकृत के आधार पर हमारा प्रारब्ध तैयार कर दिया गया है कब कितने सुख मिलेगा कब कितने दुख मिलेगा? जो मिल रहा है और मिलेगा! भक्ति विश्वास नाम जप इन सब के बीच में इन सबको कभी लाया न जाए! इस उद्देश्य से भक्ति किया जाए कि चाहे मेरा प्राण चला जाए पर मुझे मेरा प्रियतम श्री कृष्ण एक बार मिल जाए! दिन रात एक करके मैं केवल उनका पाने का प्रयत्न करूं प्रभु मेरे प्राण बचा लीजिए यह भी कामना नहीं मुझे संसार से मुक्ति मिल जाए यह भी कामना नहीं, भक्ति मुक्ति कुछ भी ना हो एक कृष्ण प्रेम मुझे केवल श्री कृष्ण से मिलना है! जब उनका प्रेम विश्वास समर्पण चरम सीमा पर पहुंच जाए! तब उनको परमात्मा की प्राप्ति होती है! विश्वास में कमी, समर्पण में कमी उनके प्रेम में कमी थोड़ी भी होता है तो फिर वापस उसका जन्म होता है! और तो और छोड़ो गोलोक परमधाम में रहने वाले कोई भी गोपीकाएं कोई भी भक्त जिनके अंदर प्रेम विश्वास की थोड़ी भी कमी रहती है, वहां भगवान उनको मृत्यु लोक में फिर से भेज देते हैं! जब हमारा भगवान के प्रति विश्वास तूफान पर हो जाए! जैसे प्रहलाद इस खंभे में भगवान है मुझे दिख रहा है! मीरा जी को इस विष में श्री कृष्ण है मुझे दिख रहा है! द्रौपदी दोनों हाथ उठाकर भगवान को पुकारे पूर्ण समर्पण होकर तब भगवान आए! जब ऐसा विश्वास हो जाता है! सच्चा विश्वास और पूर्ण समर्पण जब जीव भगवान में हो जाती है! तब उनको भगवान की प्राप्ति होती है! जब तक भगवान के प्रति थोड़ा भी संदेह है डाउट है तब तक भगवत प्राप्ति नहीं होती! अटल विश्वास,,धैर्य,,, पूर्ण समर्पण,, सहनशीलता यही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग है! श्री राध हरे कृष्ण @ हरिदास जयप्रकाश वैष्णव श्री राधा हरे कृष्ण श्री राधा ✨✨🕉✨✨

Comments (11)

Deepak  karki

Deepak karki

Aug 19, 2025

राम राम जी 🌹 🙏 राम भक्त पवन पुत्र हनुमान जी श्री कृष्ण राधे राधे शुभ दोपहर वंदन जी आप सभी को अजा एकादशी हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Aug 19, 2025

Mangal Kamanayen ke Sath Subha Dopahar Jii 🙏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Aug 19, 2025

🙏🙏❤️🙏🙏

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Aug 19, 2025

🌹🌹 गुड मॉर्निंग बहन जी शुभ दिवस की शुभकामनाओं के साथ आपका आज का दिन सुखद मंगलमय हो।। इसी मनोकामना के साथ राधे-राधे जी जय श्री कृष्ण जी।।🌹🙏

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Aug 19, 2025

🙏🙏🙏🙏🙏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Aug 19, 2025

Dhanyawad 🙏 Ram Ram Jii 🙏 Mere Prabhu Shri Ram Ji ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Aug 19, 2025

Mangalvar ki Subha Kamanayen ke Sath Subha Dopahar Jii 🙏 Mere Prabhu Shri Ram Ji ki Aasirbad Aap pr Hamesha Banaye Rakhe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Aug 19, 2025

Mangalvar ki Subha Kamanayen ke Sath Subha Dopahar Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap Hamesha Banaye Rakhe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

shraddhansri s s.

shraddhansri s s.

Aug 19, 2025

sahi kaha hai Rama ji

Girish Kumar

Girish Kumar

Aug 19, 2025

Radhey Radhey Jai Shri Krishna 🙏 Shubh Prabhat Vandan 🙏 🌹