
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
154 days ago
*भुजोडी ग्राम, कच्छ 🧶* कच्छ का भुजोडी ग्राम, भारतीय हस्तकरघा परंपरा का जीवंत प्रतीक है. यहाँ शताब्दियों से कच्छी बुनकर समाज अपने करघों पर ऊन और सूती वस्त्र बुनकर संस्कृति को संजोता आ रहा है. भुजोडी के शिल्पी प्राकृतिक रंगों और पारंपरिक तकनीकों का प्रयोग करते हुए शॉल, दरी और कपड़े तैयार करते हैं, जिनमें लोककला और जीवन की कहानियाँ झलकती हैं. यहाँ का हर करघा केवल वस्त्र नहीं बुनता, बल्कि इनमें सांस्कृतिक बुनावट और आत्मनिर्भरता की ध्वनि भी गूँजती है. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🇮🇳* *The Narrative* के अपडेट्स के लिए अपने नाम एवं स्थान के साथ 9589045439 पर व्हाट्सएप करें
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
