MyMandirInstall

*अमृत कलश* *"स्वयं को अच्छा बनायें"* 〰️〰️〰️❗❗〰️〰️〰️ *🌞यह सम्पूर्ण जगत आपके विचारों का ही प्रतिबिम्ब है। जो आपके भीतर होता है, वही जगत में भी दिख जाता है और जो आपके भीतर नहीं होता वह जगत में भी नहीं दिख पाता है। कथा आती है, कि गुरुकुल में गुरु द्रोण द्वारा दुर्योधन को भेजा गया कि एक अच्छे व्यक्ति को ढूँढकर लाओ तो वो शाम को खाली हाथ लौट आये और युधिष्ठिर को भेजा गया कि एक बुरे व्यक्ति को ढूँढकर लाओ तो वो भी खाली हाथ ही लौट आये।* *🌞दुर्योधन की दृष्टि से देखा जायेगा तो जगत में एक भी अच्छे व्यक्ति का मिलना दुर्लभ है और युधिष्ठिर की दृष्टि से देखा जायेगा तो जगत में एक भी बुरे व्यक्ति का मिलना बड़ा दुर्लभ है। कहानी का सार केवल इतना कि यदि अच्छाई और सच्चाई आपके भीतर नहीं है तो फिर वो इस दुनिया में कहीं भी नहीं है। अच्छे व्यक्ति का मिल पाना कठिन नहीं बस स्वयं को अच्छा बना पाना ही सबसे कठिन है-..!!!* *🌹 जय माता दी 🌹🙏*

Comments (2)