MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

68 days ago

*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 23 जून 2026* *⛅दिन - मंगलवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - वर्षा* *⛅मास - ज्येष्ठ* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - नवमी शाम 04:39 तक तत्पश्चात् दशमी* *⛅नक्षत्र - हस्त दोपहर 11:54 तक तत्पश्चात् चित्रा* *⛅योग - वरीयान् सुबह 10:13 तक तत्पश्चात् परिघ* *⛅राहुकाल - दोपहर 03:53 से शाम 05:34 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 05:42* *⛅सूर्यास्त - 07:16 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:19 से प्रातः 05:01 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:02 से दोपहर 12:56 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:08 से मध्यरात्रि 12:50 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️ व्रत पर्व विवरण - महेश नवमी* *🌥️ विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस खाने के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* 🌷 *घर को तीर्थ जैसा पवित्र बनाने* 🌷 🔥 *सुबह - शाम घी का दीपक करें।* ⬜ *जहाँ सोते हैं वहां २-३ दिन पुरानी चादर न बिछी रहे । एक या दूसरे दिन चादर बदल दें ....फिर भले पानी से ही धो कर सुखा दें ।* 🍝 *घर में नाश्ता करने से पहले सफाई हो जानी चाहिए । ऐसा करने वाले के घर से लक्ष्मी जाती नहीं ।* 🍽 *जूठे बर्तन रख कर न सो जाएँ ।* 🙏🏻 🌷 *भविष्य पुराण* 🌷 🙏🏻 *भविष्य पुराण में माना गया है कि हर इंसान को उसके शरीर, मन व बातों से किए गए पापों को भोगना पड़ता है। उसमें भी कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें महापाप माना गया है। आइए जानते हैं पांच ऐसे ही महापापों के बारे में जिन्हें करने वालों को नरक में सबसे ज्यादा यातनाएं झेलनी पड़ती है।* ➡ *ये हैं 5 सबसे बड़े पाप, इन्हें करने वालें को नर्क में मिलती है सबसे ज्यादा सजा* 1⃣ *अनीति का धन* *किसी को ठग कर गलत काम कर या किसी के हिस्से की वस्तु को चुराकर धन एकत्रित करना और धन का दान न करने वाले को भी भविष्यपुराण में महापापी माना गया है।* 2⃣ *गुरु से धोखाधड़ी* *गुरु मनुष्य को अच्छे-बुरे का ज्ञान देते है। गुरु को पिता के समान मानना चाहिए। गुरु के साथ कभी भी कंपट एवं धोखाधड़ी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना सबसे बड़ा पाप माना गया है। ऐसे इंसान को उसके पापों की सजा मिलती है।* 3⃣ *पशुओं पर अत्याचार* *पशुओं पर अत्याचार करना, ब्राह्मण की हत्या या उसका अपमान करना, नौकरों से बुरा व्यवहार करने वाले मनुष्य को भी कुंभीपाक नाम के नर्क की यातना सहनी पड़ती है। इसलिए भुलकर भी ये महापाप नहीं करना चाहिए।* 4⃣ *शराब पीना* *शराब में तीन प्रकार के पाप बताएँ गए है।स्त्री हो या पुरुष सभी को शराब व अन्य मादक पदार्थों से दुर रहना चाहिए।किसी भी तरह की शराब पीने से मनुष्य महापाप का भागी बन जाता है।* 5⃣ *चोरी करना* *जो मनुष्य दुसरों की वस्तु हड़पने या चुराने की कोशिश करता है, वह पापी माना गया है। चोरी करने वाले इंसान या ऐसे काम में साथ देने वाले को नर्क में दुःख भोगने पड़ते है।इसलिए मनुष्य को कभी भी ये महापाप नहीं करना चाहिए।* *🙏🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🙏*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!