
Rama Devi Sahu
69 days ago
*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 22 जून 2026* *⛅दिन - सोमवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - वर्षा* *⛅मास - ज्येष्ठ* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - अष्टमी दोपहर 03:39 तक तत्पश्चात् नवमी* *⛅नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी सुबह 10:22 तक तत्पश्चात् हस्त* *⛅योग - व्यतीपात सुबह 10:31 तक तत्पश्चात् वरीयान्* *⛅राहुकाल - सुबह 07:24 से सुबह 09:05 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 05:42* *⛅सूर्यास्त - 07:16 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:19 से प्रातः 05:00 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:02 से दोपहर 12:56 तक(उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:08 से मध्यरात्रि 12:50 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️ व्रत पर्व विवरण - मासिक दुर्गाष्टमी, धूमावती जयंती* *🌥️ विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹गर्मी के प्रभाव से सुरक्षा हेतु – प्रकृति के उपहार🔹* *🥥नारियल पानी :- नारियल का पानी पित्तशामक, स्वादिष्ट, स्निग्ध और ताजगी प्रदान करनेवाला है । यह प्यास को शांत कर ग्रीष्म ऋतु की उष्णता से सुरक्षा करता है । अत: गर्मियों में नारियल पानी का सेवन विशेष लाभदायी है ।* *🔸लू लगने पर नारियल पानी के साथ काला जीरा पीस के शरीर पर लेप करने से लाभ होता है ।* *🔸प्रतिदिन नारियल खाने व नारियल पानी पीने से शारीरिक शक्ति का विकास होता है, वीर्य की तेजी से वृद्धि होती है । ( अष्टमी को नारियल न खायें । )* *🔸मूत्र में जलन होने पर पिसा हरा धनिया तथा मिश्री नारियल पानी में मिला के पीने से जलन दूर होती है ।* *🥒खीरा : - खीरा शरीर को शीतलता प्रदान करता है । इसमें बड़ी मात्रा में पानी और खनिज तत्त्व पाये जाते हैं ।* *अत: इसके सेवन से शरीर में खनिज तत्त्वों का संतुलन बना रहता हैं । यह मूत्र की जलन शांत करता है एवं यकृत ( लीवर ) के लिए भी हितकारी है । खीरा भूख बढाने के साथ ही आँतों को सक्रिय करता हैं ।* *🔸अधिक पढने – लिखने, चित्रकला, संगणक व सिलाई का काम करने से आँखों में थकावट होने पर खीरे के दुकड़े काटकर आँखों पर रखें । इससे उनको आराम मिलता है तथा थकावट दूर होती है ।* *🍋नींबू और खीरे 🥒 का रस मिलाकर लगाने से धूप से झुलसी हुई त्वचा ठीक होती है ।* *🍉तरबूज :- ग्रीष्म ऋतुमें प्यास की अधिकता से मुक्ति दिलाता है तरबूज । इसके सेवन से शरीर में लू का प्रकोप कम होता है और बेचैनी से रक्षा होती है ।* *तरबूज के रस में सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाकर पीने से लू से सुरक्षा होती है ।* *🔸गर्मी के प्रकोप से मूत्रावरोध होने पर तरबूज का रस पिलाने से मूत्र शीघ्र निष्कासित होता है ।* *🔸तरबूज के छोटे – छोटे टुकड़ों पर थोडा – सा जीरा चूर्ण और मिश्री डाल के सेवन करने से शरीर की उष्णता दूर होती है ।* *☘️धनिया : - धनिया ग्रीष्म ऋतू में अधिक प्यास के प्रकोप को शांत करता है ।* *🔸१० ग्राम सूखा धनिया व ५ ग्राम आँवला चूर्ण रात को मिटटी के पात्र में १ गिलास पानी में भिगो दें । प्रात: मसलकर मिश्री मिला के छान के पियें । यह गर्मी के कारण होनेवाले सिरदर्द व मूँह के छालों में हितकर हैं । धनिया पीसकर सिर पर लेप करने से भी आशातीत लाभ होगा । इससे पेशाब की जलन, गर्मी के कारण चक्कर आना तथा उलटी होना आदि समस्याएँ दूर होती हैं ।*
Comments (8)

Rama Devi Sahu
Jun 22, 2026
*Damburu Baje Prem ka, Thirke Sara Maun‼️ Shiv Jeisa Daani Bhala, ish Duniya me Kaun* ‼️🙏🔱 Har Har Mahadev 🔱🙏

सविता
Jun 22, 2026
शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं, शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं, ...

Rama Devi Sahu
Jun 22, 2026
"जब माता पार्वती ने पूछा — 'प्रभु, आपका सबसे प्रिय भक्त कौन है?' महादेव मुस्कुराए और बोले — 'जो मुझे नहीं, मेरे प्रेम को समझ ले, वही मेरा सबसे प्रिय है।' ❤️🔱" कैलाश की नीरवता में शिव और शक्ति साथ बैठे थे। वहाँ शब्द नहीं थे, केवल प्रेम था। और जहाँ प्रेम हो, वहीं शिव हैं... वहीं शक्ति हैं। 🙏🔱Om Shree Parvati Pataye Namah 🙏🔱

Rama Devi Sahu
Jun 22, 2026
"जब माता पार्वती ने पूछा — 'प्रभु, आपका सबसे प्रिय भक्त कौन है?' महादेव मुस्कुराए और बोले — 'जो मुझे नहीं, मेरे प्रेम को समझ ले, वही मेरा सबसे प्रिय है।' ❤️🔱" कैलाश की नीरवता में शिव और शक्ति साथ बैठे थे। वहाँ शब्द नहीं थे, केवल प्रेम था। और जहाँ प्रेम हो, वहीं शिव हैं... वहीं शक्ति हैं। 🙏🔱Om Shree Parvati Pataye Namah 🙏🔱

Rama Devi Sahu
Jun 22, 2026
"जब माता पार्वती ने पूछा — 'प्रभु, आपका सबसे प्रिय भक्त कौन है?' महादेव मुस्कुराए और बोले — 'जो मुझे नहीं, मेरे प्रेम को समझ ले, वही मेरा सबसे प्रिय है।' ❤️🔱" कैलाश की नीरवता में शिव और शक्ति साथ बैठे थे। वहाँ शब्द नहीं थे, केवल प्रेम था। और जहाँ प्रेम हो, वहीं शिव हैं... वहीं शक्ति हैं। 🙏🔱 Om Shri Parvati Pataye Namah 🙏🔱

बरखा शर्मा
Jun 22, 2026
har har mahadev ji🙏🏻🌹

vijay kushwaha
Jun 22, 2026
हरहर महादेव

Srikumar महाराज🇮🇳☸️
Jun 22, 2026
Wishing you a beautifully blessed Monday morning. May this new week set the tone for success, joy, and delightful surprises."
