
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
201 days ago
*भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु बलिदान दिवस–23 मार्च🇮🇳* भारतीय स्वाधीनता संग्राम में क्रांतिकारी चेतना की ज्योति प्रज्वलित करने वाले सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए हंसते–हंसते अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। हिंदू महासभा के महान नेता लाला लाजपत राय पर हुए अत्याचार का प्रतिशोध लेते हुए अंग्रेज अधिकारी सौंड्रस का वध किया गया, जिसके पश्चात इन क्रांतिकारियों को 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी गई। उनके साहस, विचार और बलिदान ने देश के युवाओं में स्वतंत्रता की ज्वाला प्रज्ज्वलित की और राष्ट्रभक्ति का नया अध्ययन रचा। यह बलिदान दिवस स्मरण कराता है कि स्वाधीनता प्राप्त नहीं होती, उसे बलिदान से अर्जित किया जाता है। *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान🇮🇳*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
