
Rama Devi Sahu
435 days ago
🙏‼️ Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna ‼️🙏 Dt.21.Jun.2025 (Saturday) *************************** . "प्रभु का ध्यान" एक बार गौ-लोक धाम में कृष्णप्रिया राधाजी ने श्री गोविन्द से पुछा- "हे माधव ! कंस आपका सगा मामा होते हुए भी आपके माता-पिता को घोर पीड़ा देता था, निरंतर आपका अपमान करता था, आपका संतों का मजाक उड़ाता था, आपको मार देने के प्रयास करता था, कभी किसी को भेजकर कभी किसी को, हत्या के प्रयत्न करता रहता था। फिर भी उस महापापी के ऐसे कौन से पुण्य थे, कि उसे आपके हाथों परम मोक्ष प्राप्त हुआ ?" मोहन ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया कि- "राधे ! कंस जो कुछ भी करता और सोचता था वह सब मेरे ही बारे में होता था। चाहे द्वेष और क्रोध अथवा भय के कारण, परन्तु मेरा स्मरण उसे हर पल रहता था। जो व्यक्ति हर वक्त मेरा सुमिरन करेगा उसे मैं मोक्ष ही दूँगा चाहे वो मेरा विरोधी ही क्यों न हो।" इसलिए श्रीमद्भगवत के अंत में एक सबसे महत्वपूर्ण श्लोक आता है। नाम संकीर्तनं यस्य सर्व पाप प्रणाशनम्। प्रणामो दुःख शमनः तं नमामि हरिं परम्॥ (मैं उन 'हरि' को प्रणाम करता हूँ जिनका नाम संकीर्तन सभी पापों को समाप्त करता है और जिन्हें प्रणाम करने मात्र से सारे दुःखों का नाश हो जाता है)
Comments (2)

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Jun 21, 2025
पहले सुख निरोगी काया,, योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ॐ नमः शिवाय 🚩🙏

Deepak karki
Jun 21, 2025
राधे राधे जी योगिनी एकादशी की 🙏🌹योगिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं आप का दिन सुभ मंगलमय हो 🙏🌹
