MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

103 days ago

कल ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगल है और इस दिन विधि विधान के साथ हनुमानजी की पूजा अर्चना करने का महत्व है. बड़ा मंगल उत्तर भारत, विशेषकर लखनऊ, कानपुर, वाराणसी आदि जगहों पर मनाया जाने वाला एक अद्भुत लोकपर्व है. ज्येष्ठ मास में हनुमानजी को वृद्ध स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है इसलिए बड़े मंगल को बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है. इस दिन विधि विधान के साथ हनुमानजी की पूजा अर्चना की जाती है और सिंदूर व चोला अर्पित किया जाता है. हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और हर प्रकार के सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। #तीसरा_बड़ा_मंगल_की_तिथि_और_शुभ_मुहूर्त: तीसरा बड़ा मंगल 19 मई को है। 18 मई को शाम 05 बजकर 53 मिनट पर तृतीया तिथि शुरू होगी। 19 मई को दोपहर 02 बजकर 18 मिनट तक तृतीया तिथि समाप्त होगी। #अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक #अमृत काल: रात 09 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 40 मिनट तक #ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 05 मिनट से 04 बजकर 47 मिनट तक #विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त: शाम 07 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक बड़ा_मंगल_पूजा_विधि: ●सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े धारण करें। ●मंदिर को गंगाजल से पवित्र करें और व्रत का संकल्प लें। ●चौकी पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाएं और हनुमान जी की प्रतिमा को विराजमान करें। ●चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी का लेपन करें। ●गेंदे के फूलों की माला पहनाएं। ●देसी घी का दीपक जलाएं। ●हनुमान जी की आरती करें। ●हनुमान चालीसा का पाठ करें। ●बेसन के लड्डू, बूंदी, गुड़-चना और फलों का भोग लगाएं। ●अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें। ●आखिरी लोगों में प्रसाद बांटें। इस_तरह_करें_हनुमान_जी_को_प्रसन्न: हनुमान चालीसा का पाठ- अगर आप जीवन में संकटों का सामना कर रहे हैं, तो बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से भय और संकट दूर होते हैं और हनुमान जी की कृपा बरसती है। लाल_वस्तुओं_का_दान- अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर है, तो ऐसे में बड़े मंगल के दिन लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र का दान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होते हैं और बिगड़े काम पूरे होते हैं। जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।

Post media

Comments (2)

Selvaraj T

Selvaraj T

May 19, 2026

🦚🦚Good moring 🦚🦚🦚

सविता

सविता

May 19, 2026

Ram Ram ji 🙏🌹