
Rama Devi Sahu
232 days ago
*पंचु डोला मेलन, चिल्का झील* ओडिशा के चिल्का झील के पास मालुदा गाँव हर वर्ष एक अद्भुत तीन दिवसीय आयोजन का साक्षी बनता है, जो है पंचु डोला मेलन. इस पर्व में 24 गाँवों के देवता, सजे हुए डोलों (पालकियों) में विराजमान होकर, झील के पार नावों के माध्यम से मालुदा में एकत्र होते हैं. हर देवता, हर झांकी अपने गाँव की आस्था और पहचान का प्रतिनिधि बनकर आता है. यह वो विरासत है, जहाँ जल, जंगल और जन मिलकर सनातन संस्कृति और संबंधों को सींचते हैं. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
