MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

274 days ago

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 30 नवम्बर 2025* *⛅दिन - रविवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - हेमंत* *⛅मास - मार्गशीर्ष* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - दशमी रात्रि 09:29 तक तत्पश्चात् एकादशी* *⛅नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद रात्रि 01:11 दिसम्बर 01 तक तत्पश्चात् रेवती* *⛅योग - वज्र सुबह 07:12 तक, तत्पश्चात् सिद्धि 04:22 दिसम्बर 01 तक, तत्पश्चात् व्यतीपात* *⛅राहुकाल - शाम 04:19 से शाम 05:40 तक ( उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:51* *⛅सूर्यास्त - 05:40(सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:05 से प्रातः 05:58 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:54 से दोपहर 12:37 (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:50 से रात्रि 12:42 दिसम्बर 01 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - सर्वार्थ सिद्धि योग (प्रातः 06:51 से रात्रि 01:11 दिसम्बर 01 तक)* *🌥️विशेष - दशमी को कलंबी शाक खाना त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹औषधीय गुणों से भरपूर गाजर🔹* *🔸'भावप्रकाश निघंटु' के अनुसार यह मधुर तथा तिक्त रस युक्त, तीक्ष्ण, उष्ण व भूख बढ़ानेवाली है । यह रक्त व कांति वर्धक, कृमिनाशक, कफ को निकालनेवाली व वात को दूर करनेवाली है। । इसमें विटामिन 'ए', 'बी', 'सी', 'डी', प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स, फॉस्फोरस, लौह तत्त्व, रेशे (fibres) आदि पाये जाते हैं । यह रोगप्रतिकारक शक्ति (immunity) बढ़ाती है व विटामिन 'ए' की प्रचुरता होने से नेत्रज्योति की वृद्धि करती है ।* *🔸गाजर में मूँग या चने की दाल डालकर घी में जीरा, हींग, अदरक, हल्दी, कढीपत्ता आदि की छौंक लगा के बनायी गयी सब्जी खाने से चिड़चिड़ापन, मानसिक तनाव आदि विकार दूर होते हैं तथा शरीर को पुष्टि मिलती है ।* *🔸गाजर के टुकड़ों में सेंधा नमक, कटा पुदीना, टमाटर, अदरक तथा नींबू का रस मिलाकर सलाद के रूप में सेवन करने से पाचनशक्ति की वृद्धि होती है, भोजन में अरुचि, अफरा (gas) आदि का निवारण होता है । आटे में कद्दूकश की हुई गाजर, कटा हरा धनिया, हल्दी, अजवायन, नमक और मिर्च मिला के रोटी बना सकते हैं ।* *🔸स्वास्थ्यप्रद गाजर रस🔸* *🔸गाजर का रस रक्तशुद्धिकर होने से कील- मुँहासे, फोड़े-फुंसी आदि में लाभकारी है । यह रक्ताल्पता (anaemia) को दूर करता है, वर्ण में निखार लाता है व यकृत (liver) की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मददरूप हैं ।* *🔹औषधीय प्रयोग🔹* *🔸गाजर का रस दिन में १-२ बार पीने से हृदय-दौर्बल्य में लाभ होता है ।* *🔸इसके रस में १-२ चम्मच शहद मिलाकर सेवन करना छाती के दर्द में हितकारी है । इस प्रयोग में गाजर को पहले उबाल लें फिर रस निकालें ।* *🔸 इसके रस में चुकंदर का २५ मि.ली. रस मिलाकर दिन में १-२ बार पीने से मासिक धर्म की अनियमितता तथा अवरोध में लाभ होता है ।* *🔸गाजर-रस की मात्रा : ४०-५० मि.ली.* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Post media

Comments (8)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 30, 2025

🌹🌹 Very Good 😊 Morning 🌹🌹 Radhey Radhey ❤️ Jii 🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 30, 2025

🙏🌞 Om Ghruni Surya Namah 🌞🙏 Suprabhat Jii 🙏 Bhagwan Surya Dev Ji ki Aasirbad se Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 30, 2025

Very 🥀 Good 😊 Morning 🥀 Jii 🌹 Have a Nice Day ❤️🌹❤️

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Nov 30, 2025

🙏🌞 Om Surya Devay Namah 🌞🙏 Subha ki Ram Ram Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

 Sanju  ❤️

Sanju ❤️

Nov 30, 2025

good morning Jai Shri Radhe 👏

प्रेम कुमार

प्रेम कुमार

Nov 30, 2025

ऊं घृणि सूर्य नमः 🌹 ऊं भास्कराय नमः 🌹 शुभ प्रभात वंदन आप का दिन मंगलमय हो 🌹 आप हमेशा खुश रहे स्वस्थ रहें बहना 🌹🌹

Rakesh Kumar

Rakesh Kumar

Nov 30, 2025

good morning ji 🙏

H.S.CHAHAR

H.S.CHAHAR

Nov 30, 2025

🌞🙏ओम सूर्य देवाय नमः पूरे भगवान की कृपा ऐसी बनी रहे आप पर जैसे सूर्य चमकता है ऐसे ही आपकी जिंदगी में सारे काम आपकी जिंदगी रोशन हो आपका दिन मंगलमय हो सुबह की राम-राम जी 🙏🚩