
Rama Devi Sahu
88 days ago
भक्त और भगवान 💠 बड़ी सुन्दर सत्य कथा है ठाकुर जी महाराज की सूरदास जी तो जन्म से अंधे थे,,पर भजन की महिमा तो देखो कि जब वो भजन करते थे तो बाल कृष्ण उनके सामने बैठकर उनका भजन सुनते थे। हम आखें होकर भी भगवान को देख नहीं पाते और सूरदास जी अंधे होकर भी देख लेते थे। एक बार वो भजन कर रहे थे तो वो भावराग में खो गए जिसमें कृष्णजी राधा जी के साथ नृत्य कर रहे थे और तभी राधा जी की एक पायल गिर गई तो सूरदास जी ने वो पायल उठा ली। भगवान कृष्ण ने कहा कि सूरदास जी जब राधा जी अपनी पायल मागने आए, तो आप उनके पैर पकड़ लेना। राधा जी जब पायल मांगने आई, तो सूरदास जी ने पैर पकड़ लिए और कहा जब तक आप दोनों हमें दर्शन नहीं दोगें, मैं पैर नहीं छोंडूगा। तो दोनों ने उन्हें दर्शन दिए और सूरदास जी के पास मन की आखें तो थी ही, उन्हें दृष्टि भी प्रदान की। जब वो दर्शन देकर जाने लगी, तो सूरदास जी ने कहा- कि ये आखें तो ले जाओ। तब राधा जी ने कहा - कि आप जन्म से अंधे हो,,अब आप को दुनिया नहीं देखनी? तो उन्हेाने कहा, " मैने आपको देख लिया अब मुझे कुछ नहीं देखना।" हम आँखें होकर भी नहीं देख पा रहे और उन्होने अंधे होकर भी देख लिया। जिसके भजन में जैसी ताकत होगी,,बांके बिहारी जी वैसे ही प्रकट होगें। भजन की उम्र नहीं होती है। जिसने बचपन में ,जवानी मे भजन नहीं किया वो कहे कि मैं बुढ़ापे में भजन करूँगा, बहुत मुश्किल होता है तब कर पाना!! भगवान भी कहते है कि जैसे तुम मुझे ये अपने जीवन का बचा हुआ समय दे रहे हो, वो भी आपके साथ वैसे ही करेंगे,क्येांकि जो भक्त भगवान को जैसे भजता है,भगवान भी उसको वैसा ही देते है। ये यथा माम प्रपद्यंते ,तांस तथैव भजाम्यहम। और जब व्यक्ति बूढ़ा हो जाता है तो भगवान को कोसता है। वो ये भूल जाता है, कि क्या हमने भगवान का भजन किया था?? हरिदास जी थे जिन्होंने अपनी संगीत साधना से भगवान को प्रकट कर लिया था! कैसे प्रकट कर लिया?? उनके भजन में शक्ति थी जैसे उन्होने वो राग गाया और भगवान राधा जी के साथ प्रकट हो गए। भजन में बहुत शक्ति है। सदा महामंत्र का जाप करें। 🌹🌹❗🙏🙏❗🌹🌹 ❗🌹🌹राधे राधे जी ❗🌹🌹
Comments (2)

Rama Devi Sahu
Jun 2, 2026
🌹🌹 Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🌹 Shubha Ratri Vishram Ji 🌹🌹

Riya Riya 💖💖
Jun 2, 2026
‼️🌹 Radhe Radhe Ji 🌹‼️ Jai Shree Krishna 🌿🦚🌹 Shubh Ratri Vandan Sister 🤗❤️ Ji 🌹🌹🙏
