
Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
227 days ago
राधे - राधे ॥ 🌟 || प्रारब्ध के निर्माता बनें || 🌟 हमारे द्वारा संपन्न प्रत्येक शुभाशुभ कर्मों द्वारा ही हमारे प्रारब्ध का निर्माण होता है। जीवन को केवल प्रारब्ध के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। हम आज जो हैं, जैसे हैं, उसमें प्रारब्ध के साथ-साथ हमारे द्वारा कृत कर्मों की भी बड़ी भूमिका होती है। पुरुषार्थ किए बिना फल की इच्छा करना और उस इच्छा का पूर्ण न होना प्रारब्ध दोष नहीं अपितु पुरुषार्थ के अनुपात में फल की प्राप्ति न होना अवश्य प्रारब्ध दोष है। हमारे द्वारा बार-बार परिश्रम करने पर भी सफलता की प्राप्ति न हो पाना ही प्रारब्ध है। भगवान श्रीकृष्ण भी अर्जुन जी को बार-बार यही समझा रहे हैं, कि तुम सतत शुभ और श्रेष्ठ कर्म करते रहो ताकि तुम्हारा कर्म ही योग बन जाए। जहाँ कर्म ही योग बन जाता है, वहाँ योगेश्वर को भी आते देर नहीं लगती। कर्मशील लोग अपने प्रारब्ध के निर्माता स्वयं होते हैं। धैर्य पूर्वक श्रेष्ठ कर्म करते रहें, श्रेष्ठ प्रारब्ध का निर्माण अवश्य होगा।🖋️ *जय श्री राधे कृष्णा जी* शुभ रात्रि विश्राम जी 🌺🥀🥀🌷🌷☺️☺️ बाबा महाँकाल का आशीर्वाद सदैव बना रहे। 🌺🥀🥀 जय श्री महाकाल ❣️❣️ ⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥⛓️💥
Comments (4)

raj raj
Jan 16, 2026
radhe radhe 🌹🌹🌹🌹

H.S.CHAHAR
Jan 16, 2026
🙏🌹जय श्री कृष्णा 🙏🌹जय श्री राधे राधे जी सुप्रभात जी 🙏🌹 आपका दिन मंगलमय हो आप हमेशा खुश रहो मस्त रहो 🌹जय श्री कृष्णा 🌹 जय श्री राधे राधे 🌹🙏

Riya Riya 💖💖
Jan 15, 2026
🌹🌹Radha Rani🌹🌹

Riya Riya 💖💖
Jan 15, 2026
🙏🌹jai shree Krishna🌿 🌹🙏
