
Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
186 days ago
*अमृत कथा* *🌳 बन्द मुठ्ठी लाख की 🌳* एक समय एक राज्य में राजा ने घोषणा की कि वह राज्य के मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए अमुक दिन जाएगा। इतना सुनते ही मंदिर के पुजारी ने मंदिर की रंग रोगन और सजावट करना शुरू कर दिया, क्योंकि राजा आने वाले थे। इस खर्चे के लिए उसने ₹6000/- का कर्ज लिया । नियत तिथि पर राजा मंदिर में दर्शन, पूजा, अर्चना के लिए पहुंचे और पूजा अर्चना करने के बाद आरती की थाली में *चार आने दक्षिणा* स्वरूप रखें और अपने महल में प्रस्थान कर गए ! पूजा की थाली में चार आने देखकर पुजारी बड़ा नाराज हुआ, उसे लगा कि राजा जब मंदिर में आएंगे तो काफी दक्षिणा मिलेगी पर चार आने !! बहुत ही दुखी हुआ कि कर्ज कैसे चुका पाएगा, इसलिए उसने एक उपाय सोचा !!! गांव भर में ढिंढोरा पिटवाया की राजा की दी हुई वस्तु को वह नीलाम कर रहा है। नीलामी पर उसने अपनी मुट्ठी में चार आने रखे पर मुट्ठी बंद रखी और किसी को दिखाई नहीं। लोग समझे की राजा की दी हुई वस्तु बहुत अमूल्य होगी इसलिए बोली रु10,000/- से शुरू हुई। रु 10,000/- की बोली बढ़ते बढ़ते रु 50,000/- तक पहुंची और पुजारी ने वो वस्तु फिर भी देने से इनकार कर दिया। यह बात राजा के कानों तक पहुंची। राजा ने अपने सैनिकों से पुजारी को बुलवाया और पुजारी से निवेदन किया कि वह मेरी वस्तु को नीलाम ना करें मैं तुम्हें रु50,000/-की बजाय *सवा लाख रुपए* देता हूं और इस प्रकार राजा ने *सवा लाख रुपए देकर अपनी प्रजा के सामने अपनी इज्जत को बचाया !* तब से यह कहावत बनी *बंद मुट्ठी सवा लाख की खुल गई तो खाक की !!* *यह मुहावरा आज भी प्रचलन में है।* शुभ प्रभात 🌺🌺🥀🥀 आपका दिन शुभ मंगलमय हों 🌺🌺🥀 जय श्री राधे कृष्णा 🌺🌺🥀🥀🌿🌿 बाबा महाँकाल का आशिर्वाद सदैव बना रहे। 🥀🥀🌹🌹🌺 जय श्री महाकाल 🥀🥀🌺🌺
Comments (12)

raj raj
Feb 25, 2026
jai shree radhe krishna ji 🌺🌹🙏🌹🌹🙏

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
Feb 25, 2026
tq bhaya jii 🙏

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
Feb 25, 2026
धन्यवाद भाई जी 🙏

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
Feb 25, 2026
jay shree Krishna bhaiya ji 🙏🙏

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
Feb 25, 2026
radhe radhe bhaiya ji 🙏

R k jangid phulera Jaipur
Feb 25, 2026
राधे राधे जी 🙏

प्रेम कुमार
Feb 25, 2026
🌹अति सुन्दर 🌹 जय श्री कृष्णा राधे राधे 🌹 शुभ प्रभात वंदन 🌹 आप का दिन मंगलमय हो बहना 🌹🌹

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Feb 25, 2026
अति सुन्दर अपार सराहनीय बेहद प्रशंसनीय आकर्षक मनमोहक मनभावन राधे कृष्णा जी प्रेम प्रस्तुति राधे कृष्णा जी का असीम स्नेह अपार आशीर्वाद कृपा सदेव आप और परिवार पर बना रहे उज्जवल भविष्य KI शुभ कामनाएं करते हैं जी 🎄🌺🥀🕉️🕉️💐🎄🙏🙏🙏

Suresh Kumar
Feb 25, 2026
बहुत ही सुन्दर लेख 👌

Suresh Kumar
Feb 25, 2026
राधे राधे जी 🙏 जय श्रीं कृष्णा. 🥀🥀शुभ प्रभात वंदन मेरी बहन 🙏
