
Rama Devi Sahu
44 days ago
ॐ राधायै नमः 🙏 🗓️ ललिता सप्तमी: 18 सितंबर 2026, शुक्रवार 🗓️ सप्तमी तिथि: 17 सितंबर सुबह लगभग 10:47 बजे के बाद से 18 सितंबर दोपहर लगभग 01:00 बजे तक ललिता सप्तमी श्री राधा रानी की प्रमुख सखी ललिता देवी के स्मरण और पूजन का पावन दिन है। ब्रज भक्ति परंपरा में ललिता सखी को राधा-कृष्ण की अष्टसखियों में विशेष स्थान प्राप्त है। ललिता सप्तमी का यह व्रत राधा अष्टमी से ठीक एक दिन पहले पड़ता है, इसलिये इसे ललिता सप्तमी भी कहते हैं। भाद्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी को सन्तान की लम्बी उम्र और सुरक्षा के लिये धागा या कलावा बांधकर उसकी सुरक्षा की प्रार्थना शिव-पार्वती से की जाती है। इस दिन श्री राधा-कृष्ण और ललिता सखी का श्रद्धापूर्वक स्मरण करें। पूजा में दीप, पुष्प, फल, मिष्ठान और सात्त्विक भोग अर्पित करें। “राधे राधे” नाम-स्मरण, भजन और राधा-कृष्ण की स्तुति की जा सकती है।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
