
राजकुमार पाण्डेय
3 days ago
🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷 🙏🏻 *नवरात्रि की नवमी तिथि यानी अंतिम दिन माता दुर्गा को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं ।इससे वैभव व यश मिलता है ।* 🙏🏻 *सुख-समृद्धि के लिए करें मां सिद्धिदात्री की पूजा* 🔱*शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। अंतिम दिन भक्तों को पूजा के समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र, जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां लगाना चाहिए। ऐसा करने पर देवी की कृपा से इस चक्र से संबंधित शक्तियां स्वत: ही भक्त को प्राप्त हो जाती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।* 🔔 *नवरात्रि के नौवें दिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं* 🌹*मां सिद्धिदात्री देवी के आशिर्वाद से आपके जीवन का सभी कष्ट और दुःख दूर हो, आप के घर में सुख-शांति और समृद्धि सदा बनी रहें । 🙏🌹जय माता दी 🌹🙏 ।। पं राजकुमार पाण्डेय।।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
