View Rama Devi Sahu's profile
Profile

Rama Devi Sahu

3 days ago

🙏🌹🥀चीटी को खाना खिलाने के लाभ 🥀🌹🙏 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 सनातन संस्कृति में पशु पक्षियों, मछली, कछुओं एवं, सरी सर्प का भी बहुत महत्व है। इस धर्म में हर जानवर को मुख्य माना जाता है.. यह जानवर किसी ना किसी देवी-देवता की सवारी भी होते हैं। हम चीटियों को हर समय नजरअंदाज करते हैं, उन्हें पैरों तले कुचल देते हैं, चीटी बहुत ही परिश्रमी और एकता से रहने वाली जीव है, सामूहिक प्राणी होने के कारण चीटी सभी काम बांटकर करती है। चीटियां दो प्रकार की होती है, लाल और काली। इनमें लाल चीटी को अशुभ और काली को शुभ माना जाता है। चीटियों को भोजन खिलाने का महत्व' ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ हजारों चींटियों को प्रतिदिन भोजन देने से वे चीटियां आपको पहचानकर आपके लिए अच्छे भाव रखने लगती हैं और दुआ देने लगती हैं। चीटियों की दुआ का असर आपको हर संकट से बचा सकता है लाल चींटियों की कतार को मुंह में अंडे दबाए निकलते देखना शुभ है, इससे सारा दिन शुभ और सुखद बना रहता है। रिण यानि कर्ज से परेशान लोग चीटियों को चीनी और आटा डालें ऐसा करने पर कर्ज उतरता है। चीटियों को खाना खिलाने के फायदे' ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ चीटियों को शक्कर /चीनी मिला आटा डालने से इंसान हर तरह के बंधन से मुक्त हो जाता है। हजारों चीटियों को रोजाना भोजन डालने से वे आपके लिए अच्छा भाव रखने लगती है और दुआ देने लगती है। चीटियों की दुआ का असर आपको हर संकट से बचा सकता है l कर्ज से परेशान लोगो को चीटियों को चीनी और आटा डालने से उनको राहत मिलती है और उनका कर्जा उतरने में आसानी रहती है। किस जानवर को क्या खिलाएं' ~~~~~~~~~~~~~~~~~ गाय को शुद्ध आहार, गुड़, सेंधा नमक, शुद्ध रोटी या चारा खिलाने से देवता प्रसन्न होते हैं और पुण्यों का संचय प्रारब्ध में होता है lदेवता ही सुख समृद्धि देते है अतः गौ रक्षा एवं सेवा सुख समृद्धि को आमंत्रित करती है इसमे कोई संशय नहीं है l कुत्ते दूध, भोजन या रोटी खिलाने से आपके दुश्मन दूर रहेंगे। कौए को दाना रोटी या भोजन डालने से आपके पितृ प्रसन्न रहेंगे। पक्षियों को दाना डालने से व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। मछली को खिलाने से समृद्धि बढ़ेगी। भेसा, बकरा, मेढ़ा, ऊंट एवं बिलाव को आहार देने से पाप कटते है क्योंकि ये तामसिक प्रवृतियों (क्रोध, काम, मद, लोभ मोह) के प्रतिनिधि है l मछली को आटे की गोलियाँ एवं आहार देने से पाप कटते है और बड़ा पुण्य मिलता है जो सुख समृद्धि देता है क्योंकि ये वो जीवात्माये है जो गंगा माता की साधना करती है l इस सत्य को जानने के लिए गंगा स्तुति पढ़ें l 🙏🌹🥀अधम योनि के प्राणियों की सेवा वैश्वानर यज्ञ अथवा भूत यज्ञ कहा जाता है l 🥀🌹🙏 सनातन धर्म में हर एक वस्तु और जानवर को महत्व दिया गया है। यह वस्तु और जानवर किसी ना किसी देवता या आस्था से जुड़े हुए है। 🙏🌹🥀। जय श्री राधे कृष्ण ।🥀🌹🙏 🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀 🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀 🙏🌹🥀देवताओं का वास 🥀🌹🙏 (देवता यानि आपकी रचनात्मक, सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव को रोकने की क्षमता) गौ माता के दूध में 33 कोटि यानि प्रकार के देवताओं का वास है l इस कारण देसी गाय के दूध, दही, घृत एवं इसके गोबर मूत्र से बनी खाद से उपजाये हुए अन्न से हमारे महतत्व में आध्यात्मिक एव सकारत्मक प्रवृतियों का निर्माण होता है अतः सनातन धर्म के मानने वाले लोग लोग गौ रक्षा एवं सेवा का पुण्य अपने प्रारब्ध (भाग्य ) में संचित करे l दुसरी ओर तामसिक आसुरी वृत्ति के लोगों का क्या भविष्य हैं पढ़िए ,,,,,, " गोचर भूमि हङप करने वाला महापापी " नर्कपाले तु चण्डाली काकमान्सं श्वचर्मणा। चाच्छाद गोचररक्षोणीकृद्दृष्टभीतित ।। अर्थात गायों के लिए गोचरभूमि छोङना महान् पूण्य और गोचरभूमि को नष्ट करना महापाप है । भारतवर्ष में आज गोचरभूमि पर बेईमानों ने कब्जा कर लिया है । गाय की भूमि हमनें छीन ली है, इसलिए वो दर- दर भटकने को मजबूर है और हम उसे अवारा कहकर दुत्कारते हैं । अवारा व महापापी हम हैं, जो हमनें गोचरभूमि को हङप लिया है । अतः हमें प्रयास करके गोचरभूमि को भ्रष्टाचारियों से मुक्त करवाना चाहिए l 🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀 नमो ब्रह्मण्य देवाय गोब्राह्मण हिताय च । जगत् हिताय कृष्णाय गोविन्दाय नमो नमः ॥👏👏👏 🙏🌹🥀 जय श्री राम, जय महा

Post media

Comments (4)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Aug 22, 2026

राधे राधे जी 🙏 शुभ प्रभात वंदन जी 🙏🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Aug 22, 2026

ॐ शं शनिश्चराय नमः 🕉️🙏 शुभ प्रभात वंदन जी 🙏

Umesh Sharma                       🌹Radhe Radhe🌹

Umesh Sharma 🌹Radhe Radhe🌹

Aug 22, 2026

Radhe Radhe🌹🌹

Dilip

Dilip

Aug 22, 2026

जय शनि देव महाराज 🌺🙏